मायावती का कांग्रेस-सपा पर हमला: ‘आरक्षण के नाम पर सिर्फ दिखावा, SC-ST-OBC के साथ छलावा


लखनऊ: मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरक्षण की राजनीति को “दिखावा” करार दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए इन दलों ने SC, ST और OBC वर्गों के हितों की अनदेखी की, जबकि अब राजनीतिक लाभ के लिए इन मुद्दों को उठा रहे हैं।
बसपा प्रमुख ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने अपने शासनकाल में आरक्षण को पूरी तरह लागू कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। साथ ही उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने में भी कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि सपा का सत्ता और विपक्ष में रवैया अलग-अलग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े मुस्लिमों को OBC का लाभ देने के मामले में भी सपा सरकार ने आयोग की रिपोर्ट को नजरअंदाज किया था।
मायावती ने कहा कि आज वही दल महिलाओं और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की बात कर रहे हैं, जो पहले इन मुद्दों पर गंभीर नहीं थे। उन्होंने SC, ST, OBC और मुस्लिम समाज से अपील की कि वे राजनीतिक दलों के बहकावे में न आएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *