राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: दोहरी नागरिकता मामले में हाई कोर्ट का FIR दर्ज करने का आदेश


लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मामला राजनीतिक और कानूनी रूप से गरमा गया है।
जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह स्वयं जांच करे या किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए।
यह आदेश याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की याचिका पर आया है, जिन्होंने पहले निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज कर दी गई थी।
याचिका में आरोप है कि राहुल गांधी के पास कथित रूप से दोहरी नागरिकता है, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता, पासपोर्ट एक्ट और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
कोर्ट के इस फैसले के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मामले पर और बहस की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *