Enforcement Directorate ने गोवा के चर्चित क्लब मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17.45 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act) के तहत की गई है। मामला Arpora में संचालित क्लब Romeo Lane Birch से जुड़ा है, जहां कथित रूप से अवैध तरीके से क्लब का संचालन किया जा रहा था।
यह जांच Goa Police द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी, जिसमें Anjuna और Mapusa थानों में सौरभ लूथरा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दरअसल 6 दिसंबर 2025 को इस क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। हादसे के बाद क्लब की सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। जांच में पता चला कि क्लब का संचालन “Being GS Hospitality Goa Arpora LLP” नाम की कंपनी कर रही थी, लेकिन उसके पास जरूरी सरकारी मंजूरियां और फायर एनओसी तक नहीं थी।
जांच में यह भी सामने आया कि क्लब प्रबंधन ने फर्जी हेल्थ एनओसी और नकली पुलिस क्लियरेंस का इस्तेमाल कर लाइसेंस हासिल किया था। ईडी के मुताबिक 2023-24 से लेकर दिसंबर 2025 तक क्लब ने करीब 29.78 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे “प्रोसीड्स ऑफ क्राइम” माना गया है। इसी आधार पर 17.45 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया है।