Sambhal जिले में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लूटपाट के इरादे से की गई इस वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार थाना संभल धनारी क्षेत्र के गांव मलुआ निवासी नरेश (41) और उनका बेटा भीमसेन (19) 2 अप्रैल को अपनी बोलेरो पिकअप (UP38BT1551) लेकर मेरठ से मजदूर लाने के लिए निकले थे। उन्हें अज्ञात व्यक्तियों ने फोन कर वाहन बुक कराया था। रात करीब 10 बजे परिजनों से उनकी आखिरी बार बात हुई, जिसके बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और जांच के दौरान 7 अप्रैल को Shamli जिले के कबाड़ी गांव के पास जंगल में ईख के खेत से दोनों के शव बरामद किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान पुलिस ने बदायूं जिले के चिंजरी गांव निवासी मनोज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाकर पिता-पुत्र की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही
वाइट कुलदीप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक संभल