सम्भल: फतेहपुर शेरिफनगर की बिजलीघर शिफ्ट करने के विरोध में ग्रामीण, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रईस अल्वी संवाददाता संभल —

सम्भल। जनपद सम्भल के बहजोई क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत फतेहपुर शेरिफनगर के प्रस्तावित बिजलीघर को कमालपुर स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया के विरोध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इसे रोकने की मांग की है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े ग्राम प्रधान कमलेश शर्मा और समाजसेवी विजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी सम्भल को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत फतेहपुर शेरिफनगर में प्रस्तावित बिजलीघर को कमालपुर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजलीघर को दूर स्थान पर बनाए जाने से लाइन की दूरी बढ़ जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसके साथ ही फॉल्ट होने की स्थिति में उसे ठीक करने में भी अधिक समय लगेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान प्रस्ताव से आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई और घरेलू बिजली आपूर्ति में दिक्कतें आ सकती हैं। उनका मानना है कि यदि बिजलीघर को फतेहपुर शेरिफनगर के बजाय कमालपुर में स्थापित किया गया तो क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित होगी।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बिजलीघर को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को रोकते हुए इसे फतेहपुर शेरिफनगर में ही स्थापित कराया जाए, ताकि गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बिजली की बेहतर सुविधा मिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *