सम्भल: 19 साल से फरार 15 हजार का इनामी मफरूर आरोपी गिरफ्तार, नखासा पुलिस को बड़ी सफलता

सम्भल: 19 साल से फरार 15 हजार का इनामी मफरूर आरोपी गिरफ्तार, नखासा पुलिस को बड़ी सफलता
रईस अल्वी संवाददाता संभल —
सम्भल। जनपद सम्भल की थाना नखासा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह आरोपी पिछले 19 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी असमोली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कासिम पुत्र मुशाहिद निवासी मोहल्ला हिन्दूपुरा खेड़ा, थाना नखासा जनपद सम्भल है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी वर्ष 2002 में दर्ज मुकदमा संख्या 338/2002, वाद संख्या 108/2002 तथा धारा 25 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था और तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
24 मार्च 2026 को थाना नखासा पर तैनात उपनिरीक्षक विशाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिठाली बाईपास से मोहल्ला दीपा सराय जाने वाली ठंडी सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन लगातार की जा रही तलाश और सूचना तंत्र की मदद से आखिरकार उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *