हज 2027 की तैयारियां तेज, सम्भल में जागरूकता बैठक कर अधिक से अधिक आवेदन की अपील

सम्भल। हज यात्रा 2027 को सुगम, व्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से हज कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्य हाफिज एजाज अहमद (शाहीन अंसारी) की अध्यक्षता में सम्भल के तेल मंडी स्थित मदरसा अजमल उल उलूम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुख्य वक्फ निरीक्षक, शहर इमाम, विभिन्न मदरसों के संचालक एवं शिक्षक, हज ट्रेनर तथा बड़ी संख्या में हाजी मौजूद रहे।

बैठक में हज 2027 के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने पर विशेष जोर दिया गया। शाहीन अंसारी ने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। मदरसा संचालकों और शिक्षकों से कहा गया कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दें तथा जरूरतमंदों की फॉर्म भरने में सहायता करें। वहीं शहर इमाम और उलेमाओं से धार्मिक सभाओं के माध्यम से हज की अहमियत और समय से आवेदन करने का संदेश देने का आग्रह किया गया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज आवेदकों को फॉर्म भरने, दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक के दौरान पूर्व हाजियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उड़ान, आवास, वरिष्ठ नागरिकों के नियमों और मेडिकल सुविधाओं से जुड़े सुझाव भी रखे। शाहीन अंसारी ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने और हज 2027 की यात्रा को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने का आश्वासन दिया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *