संभल में किसानों का प्रदर्शन, अवैध खनन, प्रदूषण और भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग


RAIS ALVI SAMBHAL
संभल में बढ़ते प्रदूषण, भू-माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों और जनपद में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। किसानों ने जिलाधिकारी के नाम डिप्टी कलेक्टर सौरभ कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपकर अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



दरअसल, भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के कार्यकर्ता किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां डिप्टी कलेक्टर सौरभ कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि आलू की फसल में भारी मंदी से किसान परेशान हैं, वहीं गेहूं और मक्का जैसी फसलों का भी उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश है।
किसान यूनियन के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के पास स्थित पार्क में धरने पर भी बैठे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि जनपद में गन्ना मिलों, ईंट भट्टों और टायर फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण से पर्यावरण और खेती दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
इसके साथ ही किसानों ने जनपद में हो रहे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने और भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *