यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, दिल्ली की नेहा पांचाल बनीं टॉपर, 932 अभ्यर्थियों का चयन


रईस अल्वी संवाददाता ===
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने देर रात करीब 12:30 बजे यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। आयोग द्वारा जारी परिणाम में कुल 932 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए चयन किया गया है।


इस बार परीक्षा में दिल्ली की नेहा पांचाल ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश भर में टॉप किया है। वहीं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस बार के परिणाम में खास बात यह रही कि टॉप 10 में से 6 स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है, जिससे यह परिणाम महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी इस परिणाम का लंबे समय से अभ्यर्थियों को इंतजार था। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को अब विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *