
सम्भल। लंबे समय से उपेक्षित पड़ी नदियों के पुनरुद्धार अभियान का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। नदियों में दोबारा पानी का प्रवाह शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने लगा है। खेतों तक पानी पहुंचने से फसलों में हरियाली लौट आई है और किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने नदी पुनरुद्धार कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की निगरानी में नदी की सफाई, खुदाई और अवरोध हटाने का कार्य कराया जा रहा है।
नदियों में पानी आने से आसपास के सैकड़ों किसानों को इसका लाभ मिलने की बात सामने आई है। किसानों का कहना है कि नदी का पानी उपलब्ध होने से खेती-किसानी को राहत मिली है और सिंचाई की समस्या कम हुई है। खेतों में फसलें लहलहाने लगी हैं।
किसानों ने नदी पुनरुद्धार की पहल के लिए सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि नदियों के पुनर्जीवन से जल संरक्षण के साथ-साथ कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल