पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका: DFCCIL कॉरिडोर हाई अलर्ट पर, साजिश की आशंका



पंजाब के जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) की रेलवे लाइन पर देर रात हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही , जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे बेहद गंभीरता से ले रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने या किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में में भी विस्फोट की घटना सामने आई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। ताजा घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *