जलभराव से बेहाल भूरे शाह रोड, बच्चों ने डीएम से लगाई समस्या समाधान की गुहार

संभल नगर के भूरे शाह रोड, देहली दरवाजा सिलवेंजा हॉस्पिटल मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का पानी निकास नहीं होने तथा सड़क निर्माण अधूरा रहने के कारण कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क पर जलभराव के कारण कई बार रिक्शे पलट जाते हैं और बाइकें पानी में फंस जाती हैं, जिससे लोग चोटिल भी हो रहे हैं। वहीं कारों का आवागमन लगभग बंद हो गया है।

क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी बीच सैंट जिलानी पब्लिक स्कूल की कक्षा-1 की छात्रा कु. मरियम फातिमा तथा अल नूर पब्लिक स्कूल की नर्सरी छात्रा कु. कशिश फातिमा ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से सड़क और जलभराव की समस्या के समाधान की भावुक अपील की है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *