जयपुर में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, महिला ने पहचान छिपाने के लिए अपनाया हिंदू महिला का वेश

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर हिंदू महिला के रूप में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, वह मांग में सिंदूर लगाती थी और गले में मंगलसूत्र पहनती थी ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।

पुलिस ने नारायण विहार थाना क्षेत्र से महिला रुबिया को गिरफ्तार किया, जबकि मानसरोवर से नदीम और सांगानेर सदर क्षेत्र से आशीष हलधर को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे कुछ वर्ष पहले अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत आए थे।

जांच में सामने आया कि रुबिया असम के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह इलाज के बहाने भारत आई थी, जबकि अन्य दोनों आरोपी रोजगार की तलाश में भारत पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, रुबिया नागौर जिले के मेड़ता निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध के चलते उसके साथ रह रही थी और अपनी पहचान छिपाने के लिए हिंदू महिला का वेश धारण किए हुए थी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, फर्जी दस्तावेजों और भारत में उनके संपर्कों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *