(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल जनपद में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना सामने आने के बाद स्टार न्यूज़ 24 ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की, जिसके बाद पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया।
घटना थाना चन्दौसी क्षेत्र की है, जहां ईंट भट्टे पर रहने वाली बुजुर्ग महिला के साथ आरोपी ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। खबर प्रसारित होने के करीब 10 घंटे के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नसीम पुत्र जमील अहमद निवासी गोलागंज को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।