संभल में सपा कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प




जनपद संभल के बहजोई स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर आज अखिलेश यादव के निर्देशानुसार महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि महात्मा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था और उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों—जाति व्यवस्था, छुआछूत, बाल विवाह और शिक्षा के अभाव—के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने “सत्यशोधक समाज” की स्थापना कर शोषित और वंचित वर्गों को आवाज दी।
जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने बताया कि फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया।
बैठक में श्री अकुर जी महाराज के जन्मदिवस पर भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने फुले के आदर्शों पर चलकर समानता आधारित समाज बनाने का संकल्प लिया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *