संभल परिवार परामर्श केंद्र में 38 पत्रावलियां सुनीं, छह परिवारों को फिर मिलाया

संभल चंदौसी। पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र की बैठक बुधवार को गौशाला रोड स्थित पिंक चौकी चंदौसी में आयोजित हुई। बैठक पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज रावत और क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह के निर्देशन में हुई। परामर्श केंद्र प्रभारी एवं महिला थानाध्यक्ष डॉ. रुकम पाल सिंह की अध्यक्षता में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को काउंसलरों के सहयोग से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया।

बैठक में कुल 38 पत्रावलियों को सुना गया। इनमें 18 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया, जबकि छह परिवारों के बीच आपसी मतभेद दूर कर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया। एक पत्रावली में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। वहीं, 11 पत्रावलियों को आवेदक द्वारा पैरवी न करने तथा अन्य कारणों के चलते बंद कर दिया गया।

परामर्श केंद्र की पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है। बैठक में काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, पूनम अरोरा, उपनिरीक्षक महेश गंगवार, हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह, रुचि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *