संभल के बहजोई मेड़ विवाद में युवक और उसकी पत्नी से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल/बहजोई: बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में खेत की मेड़ को लेकर विवाद के दौरान एक युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गांव किसौली निवासी रामवीर अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन पर खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोटें आईं।

आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी भगवानदेई को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

पीड़ित ने मामले में न्याय और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
वाइट पीड़ित रामवीर

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *