बहजोई में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

बहजोई में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर
Rahis alvi star news 24 =


जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस्लामनगर रोड पर एंग्लो वैदिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को रौंद दिया, जिससे दोनों बाइक सवार आपस में भी टकरा गए। हादसे में पांच युवकों में से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बहजोई कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित एंग्लो वैदिक स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और आपस में भिड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बहजोई, थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *