बहजोई पुलिस बैरक में जहरीले सांप ने कांस्टेबल को काटा, मची अफरा-तफरी—अस्पताल में उपचार के बाद हालत सामान्य

बहजोई। संभल के बहजोई कोतवाली परिसर स्थित पुलिस बैरक में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कमरे में सो रहे एक कांस्टेबल को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के अचानक सामने आने से बैरक में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में भी दहशत फैल गई। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को उपचार के लिए बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बताया गया कि कांस्टेबल रात में ड्यूटी पूरी करने के बाद बैरक के कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अचानक जहरीला सांप कमरे में पहुंच गया और कांस्टेबल को डसकर वहां से भाग गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों की टीम ने कांस्टेबल का उपचार शुरू किया और एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराकर उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार अब कांस्टेबल की हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना ने पुलिस बैरक की जर्जर व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि बैरक की हालत ठीक नहीं होने के कारण अक्सर जहरीले कीड़े-मकौड़े और सांप अंदर पहुंच जाते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की चिंता भी सताती रहती है। सवाल यह है कि यदि पुलिसकर्मी चैन से सो भी नहीं पाएंगे तो वे अगले दिन पूरी क्षमता के साथ अपनी ड्यूटी कैसे निभा पाएंगे।
वाइट डॉ मनमोहन शर्मा चिकित्सा अधिकारी

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *