बलिया में पुलिस-चोर मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश पैर में गोली लगने से गिरफ्तार


बलिया जनपद में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामिया चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह घबराकर मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम टेंगर नट बताया, जो 25 हजार रुपये का इनामिया चोर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *