फर्जी तरीके से प्लॉट बेचने के मामले में बहजोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर जांच तेज

संभल बहजोई। पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई के निर्देश पर बहजोई पुलिस ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि फतेहपुर रखवा स्थित जमीन में अस्तित्व में दर्ज गाटा संख्या 41 को गलत तरीके से गाटा संख्या 43 दर्शाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसके बाद संबंधित प्लॉट को फर्जी तरीके से बेचने का मामला भी सामने आया।

प्लॉट स्वामी का आरोप है कि भू-माफिया द्वारा लगातार परेशान किए जाने के बाद उन्होंने कई बार पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच के लिए टीम गठित कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद लेखपाल मुनेश शर्मा की टीम के साथ क्षेत्राधिकारी बहजोई, प्रभारी निरीक्षक बहजोई तथा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और राजस्व टीम ने जमीन से संबंधित अभिलेखों की जांच करने के साथ ही मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी अथवा गलत दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट बेचा है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जमीन संबंधी धोखाधड़ी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *