प्रेमिका से अलग होने के डर से रेलवे टेलीकॉम टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रेमिका से अलग होने के डर से रेलवे टेलीकॉम टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक प्रेमिका से शादी का विवाद होने पर रेलवे के टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया। करीब 80 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को देखकर पुलिस और रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।

जानकारी के अनुसार कोसीकलां थाना क्षेत्र की गोपालबाग पुलिस चौकी इलाके की आदर्श कॉलोनी निवासी युवक आकाश सोमवार सुबह अचानक घर से निकल गया और रेलवे के टेलीकॉम विभाग के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि युवक का थाना शेरगढ़ क्षेत्र के बढ़ा गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और दोनों ने 26 जनवरी 2026 को हरियाणा में कोर्ट मैरिज भी की थी। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवती के मायके पक्ष ने उसे अपने पास रोक रखा है और युवक से मिलने नहीं दे रहे हैं।
टावर पर चढ़े युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को मौके पर लाकर उससे बातचीत कराई जाए। युवक ने चेतावनी भी दी कि यदि उसे जबरन नीचे उतारने की कोशिश की गई तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीम युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी रही। मौके पर युवक की मां कमला भी पहुंच गईं और बेटे से नीचे उतरने की अपील करती नजर आईं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास में लगी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *