दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है।

दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल कथित रूप से तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) से जुड़ा हुआ था और इसका संचालन इस्लामाबाद स्थित एक कॉल सेंटर के माध्यम से किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। इसके अलावा वे युवाओं की भर्ती करने, सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने तथा TTH के समर्थन में ग्रैफिटी और पोस्टर लगाकर संगठन का प्रचार करने में भी सक्रिय थे।

जांच में पाकिस्तान स्थित हैंडलर शहजाद भट्टी का नाम सामने आया है, जो इस नेटवर्क को निर्देश दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल, सोनू मीणा, सचिन कुमार मीणा, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद रिहान, सोयब, अनमोल राय और रवि कश्यप शामिल हैं। इनके कब्जे से 5 अवैध हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि मॉड्यूल का उद्देश्य देश में अस्थिरता फैलाना और पुलिस व सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था। सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिए युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल जांच एजेंसियां विदेशी कनेक्शन, फंडिंग चैनल और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता बताया है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *