झटका मशीनों पर रोक लगाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)


संभल। गौ सेवा संस्थान एवं समाज हित संरक्षण समिति के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में झटका मशीनों की बिक्री और उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि खेतों, छतों और अन्य स्थानों पर लगाए गए तेज करंट वाले तार पशुओं और आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।
संगठनों का आरोप है कि झटका मशीनों से जुड़े तारों में अधिक करंट होने के कारण गौवंश, बंदर तथा अन्य पशु इसकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। कई मामलों में पशु घंटों तक बेहोश रहने के बाद विकलांग जैसी स्थिति में पहुंच जाते हैं। वहीं नीचे लटकते तार बच्चों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ लोग खेतों की सुरक्षा के नाम पर झटका मशीनों के तारों में घरेलू बिजली का करंट प्रवाहित कर रहे हैं, जिससे जानलेवा हादसे हो रहे हैं। संगठनों के अनुसार बीते तीन माह में ऐसे मामलों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रयागराज में भी एक महिला की करंट लगने से मृत्यु हुई थी।
संगठनों ने जिलाधिकारी से झटका मशीनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, पहले से लगी मशीनों को हटवाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *