खेत की रखवाली करने गए अधेड़ का मचान पर मिला शव, अंगोछे से लटका मिला

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल के जंगल में खेत की रखवाली करने गए एक अधेड़ व्यक्ति का शव मचान पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव अंगोछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा था और पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम पुराने हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज था। खेत पर रखवाली के दौरान उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने मौके से जरूरी जानकारी जुटाई है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *