“इतिहास दम, प्रशासन में काले पानी जैसा सख्त नाम” — संभल के नए डीएम IAS अंकित खंडेलवाल की खास पहचान

उत्तर प्रदेश कैडर के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी अपनी सख्त प्रशासनिक शैली और विकास कार्यों के चलते अलग पहचान बना चुके हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अंकित खंडेलवाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद UPSC परीक्षा पास कर 2017 बैच में आईएएस अधिकारी बने। अपने प्रशासनिक सफर में उन्होंने गौतम बुद्ध नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से लेकर आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त तक की जिम्मेदारी निभाई।

आगरा में उनके कार्यकाल को स्वच्छता और विकास मॉडल के रूप में देखा गया। शहर के कूड़े के बड़े पहाड़ को हटाकर ग्रीन जोन में बदलना और वेस्ट मैनेजमेंट को नई दिशा देना उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। उनके कार्यों की सराहना प्रधानमंत्री तक ने की थी। भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ उनकी सख्त कार्रवाई के कारण अधिकारी और कर्मचारी उन्हें “काले पानी जैसी सख्ती वाला अफसर” भी कहते हैं।

हाल ही में उन्हें संभल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि उनके आने से जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *