अमन, शांति और भाईचारे की दुआओं के साथ संपन्न हुआ सरकार वारिस पाक आलम पनाह का 29वां उर्स मुबारक

संभल। चन्दौसी मार्ग स्थित ग्राम सैफ खां में दरगाह अंजुमने वारसिया पर सरकार वारिस पाक आलम पनाह का 29वां सालाना उर्स मुबारक पारंपरिक श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी, महफिल-ए-मिलाद पाक, लंगर, कुल शरीफ और तबर्रुक वितरण सहित सभी रस्में अकीदत के साथ अदा की गईं। कुल शरीफ में देश और प्रदेश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की विशेष दुआ की गई, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर दुआ मांगी।

उर्स का आयोजन शहर इमाम हजरत मौलाना आफताब हुसैन वारसी एवं दरगाह अंजुमने वारसिया के प्रबंधक मेहताब हुसैन वारसी की सरपरस्ती में हुआ। इस मौके पर संभल सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए।

उर्स के दौरान पहला कुल पूर्व शहर इमाम सूफी मौलाना खुर्शीद मियां वारसी (रह.), दूसरा कुल मुफ्ती अबुज़र साहब वारसी (रह.) और अंतिम तीसरा कुल सरकार वारिस पाक आलम पनाह के नाम से पढ़ा गया। असर की नमाज के बाद नज़र-ए-मौला-ए-कायनात पेश की गई तथा सामूहिक दुआ हाफिज शाह फिरोज ने कराई। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने आपसी सौहार्द, प्रेम और इंसानियत का संदेश देते हुए देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *