सम्भल भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डीसीआर कार्यालय, डायल-112 कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, गार्ड रूम, कैंटीन, परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की गई।

पुलिस लाइन बहजोई में वार्षिक निरीक्षण, डीआईजी मुरादाबाद ने परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


जनपद संभल की पुलिस लाइन बहजोई में रविवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्न-आउट का निरीक्षण किया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के साथ पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में रखे सरकारी हथियारों के रखरखाव और अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा राजकीय संपत्ति स्टोर रूम का भी निरीक्षण कर रिकॉर्ड और सामान के रखरखाव की व्यवस्था को परखा गया।
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के लिए संचालित भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डीसीआर कार्यालय, डायल-112 कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, गार्ड रूम, कैंटीन, परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर, बैरकों और स्नानघर-शौचालयों में स्वच्छता और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बहजोई प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *