संभल में 38.65 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बना, 29 अप्रैल को लहरावन में जनपद के प्रभारी मंत्री और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री करेंगे उद्घाटन करेंगे, 5000 लोग जुटेंगे।

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

जनपद संभल में 38.65 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बना, 29 अप्रैल को लहरावन में जनपद के प्रभारी मंत्री और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री करेंगे उद्घाटन करेंगे, 5000 लोग जुटेंगे।
वी/ओ:मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संभल जनपद से होकर गुजरता है, जिसकी कुल लंबाई 38.650 किलोमीटर है। संभल में एक्सप्रेस-वे पर दो ‘कट’ बनाए गए हैं, जिनमें से एक खिरनी में 102 चैनेज पर और दूसरा लहरावन में 123 चैनेज पर स्थित है।
जनपद संभल के जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे 92 चैनेज से 131 चैनेज के बीच आता है। इसके लिए कुल 31 गाँवों की भूमि अधिग्रहित की गई है। एक्सप्रेस-वे के आसपास के क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से एक औद्योगिक गलियारा भी विकसित किया जा रहा है।
इस औद्योगिक गलियारे के लिए चार गाँवों की 239 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। यहां मैंथा, आलू, स्ट्रॉबेरी, मोती और हस्तशिल्प जैसे विभिन्न उद्योगों को स्थापित करने की योजना है। कई उद्यमी इन क्षेत्रों में अपनी इकाइयाँ स्थापित करने के लिए ज़मीन खरीद रहे हैं।
डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के लहरावन कट (123 चैनेज) पर स्थित गांव अचलपुर में 29 अप्रैल को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में 5,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ करेंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बाइक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
सुरक्षा के लिए 24 घंटे कैमरे से निगरानी की जाएगी तथा हर 15 किलोमीटर पर पुलिस पैकेट उपलब्ध होगी। एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले यात्रियों के लिए जगह-जगह आराम करने की सुविधा भी होगी। यूपीडा के एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कैमरे भी लगा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *