संभल- माहे रमजान में ईदगाह मस्जिद में रोज़ेदारों को कराई गई इफ्तार पार्टी, मरहूम अकरम बैटरी वालों की मग़फिरत को दुआ


बहजोई। माहे रमजान के पवित्र महीने में बहजोई के टंकी मोहल्ले के निवासी मरहूम अकरम बैटरी वालों के बेटों की ओर से ईदगाह वाली मस्जिद में रोज़ेदारों के लिए भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत की और रोज़ा खोलकर इफ्तार किया।
इफ्तार से पहले और बाद में मस्जिद के अंदर मरहूम अकरम बैटरी वालों की मग़फिरत (क्षमा) के लिए विशेष दुआ कराई गई। साथ ही मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली कायम रहने की भी दुआ मांगी गई। रोज़ेदारों ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है।
माहे रमजान इस्लाम में बेहद मुकद्दस और बरकतों वाला महीना माना जाता है। इस दौरान मुसलमान रोज़ा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं, तरावीह पढ़ते हैं और कुरआन की तिलावत करते हैं। इफ्तार जैसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
इफ्तार कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *