बहजोई में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 17 अक्टूबर तक चलेगी

बहजोई (सम्भल)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 12 अक्टूबर को चन्दौसी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव और पूर्व मंत्री एवं गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने फीता काटकर किया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं, उनसे मिलने वाले लाभ और पात्रता संबंधी जानकारी दी जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती है और पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ लेने में सुविधा होती है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें लाभान्वित करने के प्रति जागरूक करना है। यह प्रदर्शनी 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर उर्फ राजू, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *