दिव्यांग आश्रय गृह और आवासीय विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवासीय व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

सम्भल/बहजोई। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सोमवार को चंदौसी की गणेश कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करते हुए आश्रय गृह में रह रहे बच्चों की संख्या की जानकारी ली।

डीएम ने रसोईघर का निरीक्षण कर बच्चों को साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार भोजन मिलने की जानकारी ली। उन्होंने मसालों एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उपलब्धता भी देखी। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं की उपलब्धता और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रत्नपुर खुर्द स्थित केएसजे हाईस्कूल दिव्यांगजनों के आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां दृष्टिबाधित तथा श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चे अध्ययनरत मिले। उन्होंने चिकित्सा, दवाओं, भोजन और रसोईघर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की संख्या, शैक्षणिक व्यवस्था और भवन व विद्युत व्यवस्था की जानकारी भी ली। अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *