ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत मामले में चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर भी बरामद

बहजोई (संभल) थाना बहजोई पुलिस ने ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोर की मौत के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर निवासी रामपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र नितिन (15 वर्ष) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में नितिन की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। मामले में थाना बहजोई में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी शानू पुत्र पप्पू निवासी ग्राम पाठकपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सादातबाड़ी-खजरा खाकम रोड स्थित मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी बुधवार को दोपहर करीब 1:50 बजे की गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर संख्या UP 38 AK 5393 भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह यादव सहित थाना बहजोई की पुलिस टीम शामिल रही।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *