गोल्ड स्टार लाइफ केयर फाउंडेशन ने छात्राओं के साथ चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छ भारत का दिया संदेश

बहजोई (संभल)। गोल्ड स्टार लाइफ केयर फाउंडेशन, तत्वावधान में हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश देना था।

अभियान के दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर निर्धारित कूड़ेदान में डाला। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए लोगों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।

गोल्ड स्टार लाइफ केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष रईस अल्वी एवं सचिव डॉ. आकिब अल्वी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इधर-उधर कूड़ा, प्लास्टिक एवं गंदगी न फैलाएं, जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं तथा नियमित रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास सफाई रखने और हर वर्ष पौधे लगाने का संकल्प ले, तो स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। अभियान में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *