संभल के बहजोई में चोरी का दो घंटे में खुलासा, 18 लाख के जेवर बरामद, महिला गिरफ्तार

संभल बहजोई। थाना बहजोई पुलिस ने चोरी की एक घटना का महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद कर लिए। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान महक पत्नी इरशाद अली, निवासी मोहल्ला टंकी, कस्बा व थाना बहजोई, जनपद संभल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे इरशाद अली ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि रात में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में मुकदमा संख्या 501/2026 दर्ज कर पुलिस टीमों के साथ सर्विलांस टीम को लगाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच और परिजनों से पूछताछ के दौरान वादी की पत्नी महक के जवाब संदिग्ध पाए गए।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर से 19 पीली धातु के जेवरात और चार सफेद धातु के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *