संभल: विधवा पेंशन सत्यापन में बड़ा खुलासा, 404 मृतक और 58 अपात्र लाभार्थी मिले

संभल। विधवा पेंशन योजना के सत्यापन में सरकारी रिकॉर्ड और पेंशन भुगतान व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में कराए गए सत्यापन के दौरान 404 लाभार्थियों को मृतक और 58 को अपात्र पाया गया। दावा है कि इसके बावजूद इन लाभार्थियों के खातों में पेंशन की धनराशि जारी हुई। सत्यापन में संभल नगर में सबसे अधिक 53 मृतक लाभार्थी पाए जाने की बात सामने आई है।

मामले में विभाग ने मृतक और अपात्र लाभार्थियों से संबंधित बैंक खातों पर रोक लगाने तथा जारी धनराशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

वहीं दूसरी ओर, कुछ पात्र विधवा महिलाओं के पेंशन से वंचित रहने का मामला भी सामने आया है। पंवासा की एक महिला का आरोप है कि जीवित होने के बावजूद अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शाकर पेंशन रोक दी गई, जिसके चलते वह कई महीनों से परेशान हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों से जांच कर पात्र महिलाओं की पेंशन जारी कराने और लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने भी मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि मृतक व अपात्र लाभार्थियों के मामलों में नियमानुसार रिकवरी की जाएगी और पात्र महिलाओं की लंबित पेंशन का निस्तारण कराया जाएगा।

बाइट— गुलाब देवी, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
बाइट— अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी संभल
बाइट— मुन्नी देवी, विधवा महिला
बाइट— चंद्रवती, विधवा महिला

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *