संभल। रामलीला मंच से भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के कथित विवादित बयान को लेकर संभल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देर रात थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने आपत्ति जताई है।

फिरोज खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विवादित बयान देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि संभल की शांति व्यवस्था लंबे समय से बनी हुई है, ऐसे में इस तरह के बयान से माहौल खराब होने की आशंका है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विवादित बयान के जरिए संभल में हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिरोज खान ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान की जांच कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि राजेश सिंघल ने रामलीला मंच से संभल की धरती पर मस्जिदों की जगह मंदिर बनने की बात कही थी। शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताए जाने का मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में बयान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
वाइट सपा पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खान