विवादित मस्जिद में लोहे के गेट लगाने पर विवाद, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

बहजोई। थाना बहजोई क्षेत्र के ग्राम विसरू में वर्षों से विवादित मस्जिद में लोहे के जालीनुमा गेट लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार, मस्जिद को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच मस्जिद के अंदर लोहे के गेट लगाए जाने की सूचना पर हिंदू समाज के लोगों ने विरोध जताया और इसे नई परंपरा शुरू करने का प्रयास बताया।

विवाद की सूचना मिलते ही बहजोई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से करीब दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, लगाए जा रहे लोहे के गेट को पुलिस ने हटवा दिया।

स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। एसडीएम चंदौसी और सीओ बहजोई भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *