संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत, दो घायल

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला स्थित एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्कूल का छज्जा अचानक गिरने से मलबे की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ह बताया जा रहा है

कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम देखने के लिए गांव के बड़ी संख्या में लोग स्कूल के छज्जे पर खड़े थे। अधिक वजन होने के कारण अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। नीचे खड़े बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराया। अधिकारियों के अनुसार मृतक बच्चे के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। बताया गया कि मृतक बच्चा उक्त स्कूल का छात्र नहीं था।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *