संभल के बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आज शुभारंभ, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू होंगे नागरिक।

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)


बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आज शुभारंभ, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू होंगे नागरिक

संभल/बहजोई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बहजोई के इस्लामनगर रोड स्थित डीआर रिसॉर्ट में 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 18 जून को उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी द्वारा फीता काटकर किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की ओर से सूचना सामग्री, योजनाओं से संबंधित साहित्य एवं जन-जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें। यह प्रदर्शनी 20 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *