ईद-उल-फितर पर अखिलेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, भाईचारे और सामाजिक एकता का दिया संदेश
रईस अल्वी वरिष्ठ संवाददाता संभल
संभल जनपद के गवां नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष (चेयरमैन) व भाजपा नेता अखिलेश अग्रवाल ने ईद-उल-फितर के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि ईद का पर्व लगभग 624 ईस्वी से मनाया जा रहा है। यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन है, जब मुसलमान रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद मनाते हैं। रमजान इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसे “सौम” या रोजा कहा जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय फजर से मगरीब तक रोजा रखकर आत्म-शुद्धि और आध्यात्मिक विकास की राह पर चलता है।
उन्होंने कहा कि रमजान का महीना लोगों को संयम, दान और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, मीठे पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां साझा करते हैं।
अखिलेश अग्रवाल, जो पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलर भी हैं और सूरजमुखी इंटर कॉलेज व सूरजमुखी बाल विद्यालय के प्रबंधक हैं, उन्होंने सभी से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।