सम्भल: पुलिस लाइन बहजोई में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

RAIS ALVI SAMBHAL ===

जनपद Sambhal की पुलिस लाइन बहजोई में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लंबे समय तक सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) Kuldeep Singh ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए। साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लंबे सेवाकाल, निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बहजोई, अन्य पुलिसकर्मी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/पुलिसकर्मियों के नाम

  1. पुलिस उपाधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (पुलिस कार्यालय)
  2. उ0नि0स0पु0 श्री रविपाल सिंह चौहान (पुलिस लाइन)
  3. मु0आ0 श्री सीताराम (पुलिस लाइन)
  4. आ0 श्री महेशचन्द्र मिश्रा (डायल 112)
  5. फायरमैन श्री मुनेन्द्रपास सिंह (फायर स्टेशन चन्दौसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *