सम्भल। तहसील सम्भल परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

सम्भल। तहसील सम्भल परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिसमें जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस से संबंधित मामलों सहित विभिन्न विभागों की शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाना प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर एएसपी/सीओ सम्भल, क्षेत्राधिकारी असमोली सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी विभागों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *