संभल के PM श्री स्कूल में धार्मिक गतिविधियों का आरोप, 3 शिक्षक निलंबित

(रईस अल्वी संवाददाता संभल )

उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले के थाना नखासा क्षेत्र स्थित पीएम श्री विद्यालय जालब सराय में धार्मिक गतिविधियों और बच्चों के बीच कथित रूप से मजहबी उन्माद फैलाने के आरोपों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मामले को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक मौहम्मद अंजार अहमद, शिक्षक मौहम्मद गुल एजाज़ को निलंबित कर दिया है, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार को भी लापरवाही के आरोप में कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।

आरोप है कि स्कूल परिसर में पढ़ाई के बजाय बच्चों को मजहबी गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था तथा अन्य धर्मों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां कर छात्रों के मन में भेदभाव और कट्टरता का माहौल बनाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी Ankit Khandelwal ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच समिति स्कूल के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से पूछताछ कर पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी। वहीं थाना नखासा में संबंधित धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और स्कूलों में शिक्षा के माहौल से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वाइट छात्रों

हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *