गुन्नौर पुलिस ने मोबाइल चोरी गैंग का किया खुलासा, 42 मोबाइल बरामद; तीन गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

सम्भल। जनपद सम्भल के थाना गुन्नौर पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 42 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक चोरी किया गया आधार कार्ड बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

oplus_0

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी गुन्नौर के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बबराला रोड स्थित बंद पड़े जीतू सर्विस स्टेशन

से तीन आरोपियों को सुबह करीब 6:30 बजे गिरफ्तार किया।

oplus_0

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार मेहतो (34), सुरंजन कुमार शाह (22) और करन कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों मूल रूप से झारखंड के साहिबगंज जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में अलीगढ़ में रह रहे थे।

oplus_0

पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से बच्चों के माध्यम से मोबाइल चोरी कराते थे। इसके बदले बच्चों को प्रति मोबाइल 300 से 500 रुपये दिए जाते थे। चोरी किए गए मोबाइल अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा और सम्भल सहित आसपास के जिलों से जुटाकर दिल्ली के फुटपाथ बाजारों में बेचने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *