एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सम्भल। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। इसके साथ ही जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से दौड़ भी लगवाई गई।

परेड के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित बैरक, पीआरवी-112 वाहनों, कैंटीन, डायल-112 कार्यालय, स्टोर रूम, भोजनालय, परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, उपकरणों के रख-रखाव और परिसर की व्यवस्थाओं को भी परखा गया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उपकरणों के उचित रख-रखाव तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। एसपी ने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *