एसपी ने जुनावई थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सम्भल, 6 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मंगलवार को थाना जुनावई का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी भी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आगंतुकों और फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने अभिलेखों को समय से अद्यावधिक रखने, लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *