(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई के निर्देश पर 17 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का तबादला कर विस्तृत तैनाती सूची जारी की गई है। आदेश के अनुसार निरीक्षक संजीव कुमार बलियान को थाना नखासा से हटाकर थाना हयातनगर भेजा गया है, जबकि उनकी जगह उमेश सिंह को हयातनगर से नखासा तैनात किया गया है। निरीक्षक सुधीर पंवार को हजरतनगर गढ़ी से संभल कोतवाली भेजा गया है, वहीं राजीव कुमार को गुन्नौर से बहजोई स्थानांतरित किया गया है।
निरीक्षक अजय कुमार को साइबर सेल से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है, जबकि जितेंद्र कुमार वर्मा को कैलादेवी से कुडफतेहगढ़ तैनाती मिली है। राधेश्याम शर्मा को आरटीसी से कैलादेवी भेजा गया है और पुष्पेंद्र सिंह चौहान को फील्ड यूनिट से साइबर सेल में नियुक्त किया गया है। अमरीश कुमार को साइबर क्राइम से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि गजेन्द्र सिंह को संभल से पुलिस लाइन भेजा गया है। लोकेंद्र त्यागी को कुडफतेहगढ़ से अपराध शाखा में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर संजय कुमार को पीआरओ/मीडिया सेल से थाना हजरतनगर गढ़ी, अखिलेश कुमार प्रधान को जुनावई से धनारी, धीरज सिंह को पुलिस लाइन से जुनावई, मोहित कुमार काजला को पुलिस लाइन से पीआरओ/मीडिया सेल तथा संदीप कुमार शर्मा को चौकी मनोटा (थाना असमोली) से पीआरओ द्वितीय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।