उत्तर प्रदेश के कौशांबी के में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम


उत्तर प्रदेश के कौशांबी के में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थांभा गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक टीला ढह गया, जिससे मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कुछ महिलाएं घर की पुताई के लिए पास के तालाब से मिट्टी लेने गई थीं। खुदाई के दौरान वहां सुरंग जैसी स्थिति बन गई थी। इसी बीच अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गीता देवी, उनकी 8 वर्षीय बेटी अंकिता और पड़ोसन उत्तरा देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही और बिना सुरक्षा के खुदाई को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *