संभल के चंदौसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर एक अनोखी दंडवत यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बदायूं लोकसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दबथरा निवासी अमन यादव ने यह विशेष संकल्प लिया है और दंडवत करते हुए वृंदावन धाम की ओर प्रस्थान किया है।
चंदौसी पहुंचने पर अमन यादव की इस अनूठी यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उनकी आस्था और संकल्प की सराहना की। अमन यादव लगातार दंडवत करते हुए अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं।
अमन यादव ने बताया कि उन्होंने यह संकल्प समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर लिया है। उनका कहना है कि वह वृंदावन धाम पहुंचकर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चरणों में प्रार्थना करेंगे कि उनकी यह मनोकामना पूर्ण हो और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने।
इस अनोखी दंडवत यात्रा की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोग इसे आस्था, संकल्प और राजनीतिक समर्थन का अनूठा उदाहरण मान रहे हैं। यात्रा के दौरान अमन यादव लगातार दंडवत करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।